करनैलगंज: तहसील करनैलगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
शनिवार को तहसील करनैलगंज मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां DM ने आये हुये फरियादियों की समस्याओ को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को प्रेषित किया। 4 बजे DM ने बताया जनसुनवाई के दौरान कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है।