बक्सर: अहियापुर तिहरे हत्याकांड की जांच करेगी एसआईटी, शाहाबाद डीआईजी ने बक्सर एसपी के नेतृत्व में टीम बनाई
Buxar, Buxar | May 24, 2025 जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद इलाके में जबरदस्त तनाव बना हुआ है. जिसे देखते हुए पुलिस बल कैंप कर रही है. एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस कप्तान शुभम आर्य से लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार समेत आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची