रंगरा चौक: ट्रक पर लदे कबाड़ के नीचे शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
उत्पाद थाना नवगछिया की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप ट्रक में कबाड़ी सामान के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप ट्रक के जरिए अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परबत्ता थाना चौक के समीप वाहन