लखनौर: झंझारपुर के इन्स्पेक्टर ने लखनौर थाना का निरीक्षण किया, कमला तटबंध व तमुरिया में विशेष संध्या गश्ती करने का निर्देश दिया
झंझारपुर के सर्किल इन्स्पेक्टर बी के ब्रजेश ने गुरुवार को लखनौर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम अपराध पंजी,अपराध मानचित्र तथा थाना के विभिन्न प्रकार के पंजियों का गहन अवलोकन कर आवश्यक निर्देश एसएचओ को दिया।