लखनौर: भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी वाहन धरावती हाई स्कूल लखनौर पहुंचा, दैनिक जीवन में मशीन विषय पर होगा प्रदर्शन
श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र पटना के तत्वावधान में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी वाहन लखनौर स्थित धरावती प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इस संस्था के द्वारा भेजे गए वाहन में दैनिक जीवन में मशीन विषय के महत्व पर प्रदर्शन किया गया