लखनौर: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालने वाला बोदई भंडारी टोल का युवक गिरफ्तार
लखनौर थाना पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट पर अवैध हथियार के साथ फोटो व वीडियो डालने वाले 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक लखनौर थाना के बोदई गांव के भंडारी टोल के दुर्गानंद कामत का पुत्र शंकर कुमार कामत है।