लखनौर: लखनौर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
लखनौर थाने की पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सुपौल जिला के मरौना थाना के सिरखरिया गांव के राम विलास शर्मा का पुत्र संजीव शर्मा है।