विदेश में अच्छी नौकरी और हर महीने करीब 30 हजार थाई बात वेतन मिलने के लालच में कोरबा की युवती साइबर ठगी करने वाले गिरोह के जाल में फंस गई।
फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी का विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाली युवती को पहले बेंगलुरु बुलाया गया। इसके बाद फ्लाइट से थाईलैंड ले जाया गया और वहां से बॉर्डर पार कराकर म्यांमार के कुख्यात केके पार्क पहुंचा दिया गया।
पीड़िता के मुताबिक, वहां पहुंचते ही उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उसे बंधक बना लिया गया। उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई।
इतना ही नहीं, उसे फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने और ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भारतीय लोगों से ठगी करने के लिए मजबूर किया गया।
पीड़िता किसी तरह भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन की मदद से सुरक्षित भारत लौट सकी। कोरबा आने के बाद उसने दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह में शामिल एक महिला की संलिप्तता के साक�