महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चपका महोत्सव हुआ।मेला मड़ई का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप शामिल हुए।चपका महोत्सव व मेला मड़ई में देवी देवताओं की पूजा अर्चना ग्रामीणों के द्वारा किया गया।शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर दर्शन किए।