पश्चिम टेमरा में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मांदलापाल और राणापाल के बीच मुकाबला हुआ, राणापाल रही विजेता
ग्राम पंचायत कुरुषपाल के आश्रित ग्राम पश्चिम टेमरा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। मांदलापाल और राणापाल के बीच हुए मैच में राणापाल ने जीत हासिल की और प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मांदलापाल दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान जनपद सदस्य जीवनाथ बघेल सहित अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया।