सहसवान: सहसवान खितौरा मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, दंपति सहित तीन लोगों की मौत
बदायूँ के उघैती थाना क्षेत्र खितौरा धर्मकांटे के पास ऑटो में पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।मृतकों में ओमकार और उनकी पत्नी शांति देवी (59) निवासी धरेरा, थाना उघैती तथा रूपवती पत्नी पप्पू (48), निवासी बसुंधरा, दिल्ली शामिल बताए गए हैं।