इंस्टाग्राम पर किसी और से बातचीत का शक: पति ने पत्नी के बाल काटे, फिर चाकू से किया जानलेवा हमला...
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के बावन पायगा में सोशल मीडिया पर चैटिंग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर किसी दूसरे युवक से बातचीत के शक में विकास पाल ने अपनी पत्नी निशा अहिरवार पर हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में मायके पहुंचा, पहले कैंची से पत्नी के बाल काटे और फिर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। घायल निशा को JAH के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है और मामले में कार्रवाई जारी है।