लाडनूं: लाडनूं में विद्युत ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली,सात घंटे तक विद्युत सप्लाई रही बाधित
Ladnu, Nagaur | Sep 3, 2024 लाडनूं में विद्युत ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। वहीं ट्रांसफार्मर जलने के कारण लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई सुचारू करवाई।