मुरैना नगर: मुस्लिम समाज ने पुरानी कलेक्ट्रेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका, लाहौर में तिरंगा फहराने की मांग की
मुरैना अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आज दोपहर मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने के बाद पुरानी कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एकत्रित हुए।यहां पर उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया।पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान की कायराना हरकत बताई।अब चर्चा करने का समय नहीं,लाहौर पर तिरंगा फहराने का समय आ गया।