मुरैना नगर: जोटई रोड पर मवेशी आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो लोग घायल, गंभीर घायल वृद्ध को पोरसा से जिला अस्पताल लाया गया
मुरैना जिले की पोरसा तहसील में रहने वाले एक वृद्ध आज दोपहर किसी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर खिल्ली गांव की तरफ जा रहे थे। तभी जोटई रोड पर बीच सड़क पर मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी।जिससे दोनों घायल हो गए।लोगों की मदद से दोनों घायलों को पोरसा अस्पताल भेजा गया।जहां से गंभीर घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किय।