मुरैना नगर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की निंदा, मुरैना में बोले- यह कोई सामान्य घटना नहीं है
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज आज अल्प प्रवास पर मुरैना आये।यहां पर उन्होंने सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि,पहलगाम आतंकी हमला कोई सामान्य घटना नहीं है।इस गंभीर विषय पर पूरे हिन्दू समाज को विचार करना होगा।पाकिस्तान से आतंकवादी आते है,और नर-संहार करके चले जाते गई।घटना के बाद सरकार के पास उनका पूरा बायोडाटा भी आ जाता है।