रंगरा चौक: कांवर में तिरंगा लेकर बाबा धाम पहुंचे अमर झा
भवानीपुर निवासी अमर झा ने सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर आस्था और देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया। एक हाथ में कांवर, दूसरे में तिरंगा और साथ में शंख लेकर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। अमर झा ने देश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य के लिए भी बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी।