धमदाहा: धमदाहा रुपौली विधानसभा क्षेत्र के सीमा पर तीनटंगा गांव में स्थित नदी पर पुल नहीं होने से आवागमन में हो रही है परेशानी
रुपौली एवम धमदाहा विधान सभा के सीमा पर स्थित तीनतेंगा नदी पर पुल नहीं रहने से पूरे इलाके के लोग परेशान हैं।स्थानीय किसानो ने बताया की आजादी के बाद से हीं इस नदी पर पुल निर्माण की मांग हो रही है लेकिन आजतक यहां पुल नहीं बन पाया पुल की बात तो छोड़िए यहां पर एक नाव तक उपलब्ध नहीं करवाया जाता है मजबूरी में किसान जान जोखिम में डालकर इस नदी को तैर कर पार करते हैं।