लालगंज: लालगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए किया प्रदर्शन, चक्रमण कर नारेबाजी की
उपजिलाधिकारी लालगंज के कार्यप्रणाली से खिलाफ अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी मोर्चा खोल दिया। जिससे लगातार तहसील न्यायालय में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप्प हो गया। बुधवार दोपहर बाद 2 बजे अधिवक्ताओं ने बताया कि उपधिकारी जिलाधिकारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। उनके न्यायालय से सैकड़ों पत्रावलियां लंबे समय से पड़ी है। जिन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।