सम्भल में शारदीय नवरात्रि पर DM एवं SP ने दुर्गा सप्तशती पाठ में लिया भाग, सम्भल शहर की सुख-समृद्धि के लिए हवन में दी आहुति वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सम्भल के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक आयोजित दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद सम्भल की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए हवन में आहुति दी।
दुर्गा सप्तशती पाठ के उपरांत आयोजित हवन में धार्मिक परंपराओं के अनुसार फल, सब्जियों एवं अन्य खाद्यान्न की आहुति अर्पित की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित सुधाकर रामटेके, उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सम्भल