हसनपुर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हसनपुर में हल्ला बोल.डॉ अमित कुमार उठवाल एडवोकेट वीडियो को शेयर करने की अपील
वोट चोरी के मुद्दे पर हसनपुर में सांकेतिक भूख हड़ताल, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठाई आवाज
यूपी के जनपद अमरोहा के हसनपुर में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को वोट चोरी के मुद्दे पर हसनपुर में सांकेतिक भूख हड़ताल, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठाई आवाज
हसनपुर (अमरोहा)। जनपद अमरोहा के हसनपुर में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वोट चोरी के मुद्दे को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी शमीम अयूब के नेतृत्व में आयोजित इस भूख हड़ताल के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान किया।भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार विभाग (R.T.I. Department) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट भी हसनपुर पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे चौधरी शमीम अय्यूब का समर्थन करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही को लेकर अपनी बात रखी।वोट चोरी के आरोपों पर जताई चिंता इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा कि देश में वोट चोरी को लेकर उठ रहे सवाल गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इन सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी के माध्यम से चुनी हुई सरकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और यदि मतदाताओं के अधिकारों को लेकर संदेह उत्पन्न होता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।डॉ. उठवाल ने आगे कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वतंत्र संस्थाओं की निष्पक्षता, नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान
भूख हड़ताल के आयोजक चौधरी शमीम अय्यूब ने वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाने की बात कही। कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और मतदाताओं के विश्वास को बनाए रखने की मांग की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना संबंधित संस्थाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
हसनपुर में आयोजित इस सांकेतिक भूख हड़ताल में चौधरी शमीम अय्यूब, डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट, संदीप भारद्वाज, अफाक खान, तारीक खान, जयपाल सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, आजम, दिनेश कुमार और चुन्नन खान सहित अन्य लोग शामिल हुए।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट
बाइट डॉ, अमित कुमार उठवाल एडवोकेट सम्भल
बाइट छून्नन खान कांग्रेस कार्यकर्ता