सम्भल मैं यातायात प्रभारी जागरोशन सिंह द्वारा यातायात पुलिस व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से इंदिरा चौक,बबराला पर विशेष अभियान चलाया गया वीडियो को शेयर करने अपील
यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से इंदिरा चौक, बबराला पर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन संचालित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, ऑटो/ई-रिक्शा में लगाए गए अनाधिकृत सीट एवं स्टैंड हटवाए गए, जिससे यातायात संचालन व्यवस्थित हो सके तथा सड़क पर आवागमन करने वाले आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।