हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
-----
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता की भावना को जागृत करना रहा। प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से तिरंगे के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया, जूनियर वर्ग में वेदिका शर्मा ने प्रथम स्थान, जयेश गौतम ने द्वितीय स्थान तथा कोमल बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में छवि तोमर ने प्रथम स्थान, शशांक योगी ने द्वितीय स्थान तथा साबिरा कौसर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने विजेता एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री सोनू जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे के सम्मान की भावना के साथ हुआ।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
15 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026