भगवानपुर: वीबीजी रामजी कार्यालय के निरीक्षण में अधिकारी रहे गैरमौजूद, प्रखंड प्रमुख ने कार्रवाई की मांग की
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वीबीजी रामजी कार्यालय का मंगलवार को प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 10 बजकर 50 मिनट तक कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ पाया गया। कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कोई भी पदाधिकारी मौजूद नहीं थे. इस दौरान कार्यालय का संचालन निजी ऑपरेटर द्वारा किया जा रहा था।