पिपरा: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में बारिश के दौरान वज्रपात से एक युवक की मौत
Pipra, Palamu | Aug 19, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती एकौनी गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र उमेश कुमार की मौत हो गई। वह स्व. हरि भुइयां का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, उमेश गांव से करीब 100 मीटर दूर गाय चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई।