कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यावरण प्रेमियों ने शनिवार सुबह संगम महादेव पर आयोजित मासिक हरित मिलन कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिलन प्रमुख बालकृष्ण भोई एवं गोपाल कृष्ण दाधीच ने बताया कि हर माह अमावस्या पर होने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत इस बार भी प्रातः 7:30 बजे पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की है।