चित्तौड़गढ़: मां को ट्रेन में बैठाने आए मोपेड सवार का दूसरे दिन बेडच नदी किनारे शव मिला, गले में कसा हुआ था फंदा
भीलवाड़ा बाईपास पर शास्त्री नगर के पास बेडच नदी के किनारे गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक बुधवार क़ो अपनी वृद्ध मां को ट्रेन में छोड़ने आया था. उसके बाद से वह लापता था. उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा था, ऐसे में प्रथम दृष्टि परिवार के लोगों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए कोतवाली पुलिस के समक्ष रिपोर्ट पेश की. भीलवाड़ा से FSL टीम आई.