चित्तौड़गढ़: सिटी पेट्रोल पंप के पास रमेश ईनाणी गोली हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
चित्तौड़गढ़ के सिटी पेट्रोल पंप के पास 11 नवंबर को हुए रमेश ईनाणी मर्डर केस में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की रिमांड आज खत्म हो गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर है और पिछले तीन सालों में उसने जो घटनाएं बताई हैं, उनकी अभी जांच की जा रही है।