Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

◆◆ *विशेष शाखा एवं बिहार पुलिस दूरसंचार में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग* ◆◆ *24 एवं 28 जून को आयोजित होगी परीक्षा, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था* छपरा, 22 जून 2026 ◆ केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित विशेष शाखा में सिपाही तथा बिहार पुलिस दूरसंचार (वितन्तु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही प्रचालक के पदों पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा में सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ◆ दिनांक 24 जून 2026 को विशेष शाखा में सिपाही पद पर चयन हेतु आयोजित परीक्षा में जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8,404 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा एकल पाली में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे से 01:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ◆ दिनांक 28 जून 2026 को बिहार पुलिस दूरसंचार (वितन्तु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही प्रचालक पद पर चयन हेतु आयोजित परीक्षा में जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,464 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। ◆ परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जो परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बीच लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। ◆ जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। ◆ सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से लाइव निगरानी, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था भी रहेगी। ◆अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ◆ परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। ◆किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना के आदान-प्रदान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06152-242444 है। नियंत्रण कक्ष में रिजर्व दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। ◆ जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #RecruitmentExam #sipahibharti #jointbriefing #DM #SSP #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

8 views | Saharsa, Bihar | Jun 22, 2026

MORE NEWS