बास्तानार: कोड़ेनार इलाके में शिकायतों के बावजूद अवैध रेत का खेल जारी, ग्रामीणों ने 8 टिप्पर पकड़कर खोली प्रशासन की पोल
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन के दावों के बीच कोडेनार क्षेत्र से सामने आई तस्वीर माइनिंग विभाग की कार्रवाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग और माइनिंग विभाग को कई बार शिकायतें देने के बावजूद रेत तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.।