टीकमगढ़: सकेरा गांव का व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, 100 डायल ने पहुंचाया अस्पताल
सकेरा गांव निवासी एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम सगुना केवट बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अपने घर में बल्देवगढ़ शादी समारोह में जा रहा था रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं कि घटना किस जगह पर हुई है।