टीकमगढ़: सोरखी गांव में विद्युत मोटर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सोरखी गांव में एक व्यक्ति को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश आदिवासी निवासी माडूमर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति सोरखी गांव रिश्तेदारी में था, इसी दौरान एक विद्युत मोटर से उसको करंट लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सीएचसी से व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसको देखकर मृत घोषित कर दिया।