खरगापुर: टीकमगढ़: खरगापुर के मातोल खास हनुमान मंदिर के पास खेतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
खरगापुर क्षेत्र में ग्राम मातोल खास में हनुमान मंदिर के पास रविवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलने पर 100 डायल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। घटना स्थल पर किसानों के घर और जानवर पशु भी मौजूदथे। किसानों को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।