टीकमगढ़: कुड़ीला चौराहे पर ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, सेना का अपमान करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग
टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला चौराहे पर रविवार को ओबीसी महासभा के द्वारा सेना का अपमान करने वाले नेताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ओबीसी महासभा के द्वारा विरोध स्वरूप पुतला भी जलाया गया। बताया गया कि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध टिप्पणी की थी।