पटियाली: पटियाली में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में दूध व्यापारी घायल, जिला अस्पताल किया गया रैफर
पटियाली में नगला मक्खन मोड़ के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दूध व्यापारी केरन सिंह निवासी नगला धिमरयाई घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी पटियाली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह दूध बेचकर घर लौट रहा था। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।