बेतिया: रायधुरवा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर ने आत्महत्या की
घटना आज 11 मई रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है, मृतक की पहचान रायधुरवा वार्ड 8 निवासी लालबाबू बैठा के पुत्र दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच में भेज दिया है, थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि फंदे से लटककर किशोर की मौत हुई है, मामले में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।