बेतिया: बेतिया के नंदनी ज्वैलर्स पर DRI ने मारा छापा, 5 घंटे तक चली पूछताछ
बेतिया शहर में कल 10 मई शनिवार रात करीब 11 बजे तक नंदनी ज्वेलर्स पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम द्वारा की गई, छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया, टीम ने प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप में करीब 5 घंटे तक जांच-पड़ताल और पूछताछ की, मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने जब टीम से जानकारी लेने की कोशिश की, तो अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।