बेतिया: बेतिया में वाहन जांच के दौरान 180 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
कल 10 मई दोपहर करीब 2:30 बजे यातायात पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच किया जा रहा था, इस बीच एक युवक को 180 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, यातायात सार्जेंट अभिषेक कुमार ने बताया कि द्वारादेवी चौक पर वाहन जांच किया जा रहा था, इस बीच एक बाइक को रोका गया, जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके डिक्की से 180 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।