बेतिया: बेतिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
आज 11 मई दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय अवस्थित 12 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ, जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ0 शौर्य सुमन द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान विपिन हाई स्कूल, आर०एल०एस०वाई० कॉलेज एवं एम०जे०कॉलेज० बेतिया अवस्थित परीक्षा केंद्र सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।