बेतिया: पूर्व विवाद में मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल, जीएमसीएच में भर्ती, उपचार जारी
मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिस्वा बाजार की है जहां आज 11 मई दोपहर 12 बजे पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसमें एक ही पक्ष से पति-पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए सभी को बेतिया जीएमसीएच में रेफर किया।