चाईबासा। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को दो बजे संत जेवियर प्लस-2 हाई स्कूल, लुपुंगगुटु में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।