सहयोग शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान..
जिलाधिकारी समस्तीपुर, श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में आज दिनांक- 01.09.2026 को सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
शिविर में सिंघिया प्रखंड के प्रभारी वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं उन्हें सुगम प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन, समस्तीपुर की प्राथमिकता है।
#सहयोगशिविर #सिंघिया #जहांगीरपुर #समस्तीपुर #जनसमस्या #DistrictAdministration #Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 1, 2026