छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय गीता बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरभट्टा की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गीता बाई खेत में काम करने के बाद वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
आकाशीय बिजली गिरने की भयावह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।
#lightning #mungeli #chhattisgarh #women #death