मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ कस्बे से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता जैसे ही अपनी बाइक स्टार्ट करने पहुंचे, बाइक के अंदर पहले से छिपकर बैठे एक विषैले सांप ने अचानक उन पर हमला कर दिया और डस लिया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश को निजी वाहन से रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
#Rewa #RewaNews #MadhyaPradesh #SnakeBite #SnakeRescue #Alert #SafetyFirst #BreakingNews #SanjayGandhiHospital #ViralNews #FatafatNews