बलरामपुर.. रामानुजगंज क्षेत्र में कनहर नदी पर बने एनीकट को पार करते समय एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया.. घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। युवक की तलाश जारी है..
बताया जा रहा है कि झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच बहने वाली कनहर नदी पर बने एनीकट का स्थानीय लोग शॉर्टकट रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं.. पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर एनीकट पार कर रहे हैं..
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के नदी के तेज बहाव से संघर्ष करने के वीडियो भी बनाए हैं. घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम की कार्रवाई जारी है..
#Balrampur #chhattisgarh #Ramanujganj #knharnadi