फर्रुखाबाद: आल इंडिया केमिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दवा बिक्री खत्म करने की मांग को लेकर फतेहगढ़ डीएम को ज्ञापन सौंपा
ऑल इंडिया केमिस्ट्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रवि शंकर चौहान ने पदाधिकारी के साथ फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम डॉ अंकुर लाठर को ज्ञापन सौंपा। बताया कि 20 मई को सभी दवा दुकाने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के रूप में बंद रखी गई है। यह कदम लंबे समय से संबंधित प्राधिकरण से निवेदन के बावजूद इंटरनेट के माध्यम से हो रही अवैध दवा बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नही हुई हैं।