बक्सर: बक्सर जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 60.35 मीटर पर पहुंचा, वृद्धि जारी
Buxar, Buxar | Aug 28, 2025 बक्सर जिले में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ते हुए गुरुवार को 2:00 बजे अपराह्न में खतरे के निशान को पार कर गया है. इसके बाद गंगा तटीय इलाके के लोगों के साथ ही दियारा क्षेत्र के लोगों में बाढ़ को लेकर भाई का माहौल कायम हो गया है. वही गंगा का जलस्तर अभी भी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. संध्या 5:00 गंगा का जलस्तर 60.35 मीटर दर्ज किया गया.