राऊ: कार में आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी का जुलूस निकाला गया, घटना घनश्याम दास नगर में हुई
Rau, Indore | Nov 28, 2024 इंदौर अन्नपूर्णा थाने पर फरियादी नवीन राव निवासी घनश्याम दास नगर ने रिपोर्ट लिखाई कि वह रात्रि में अपनी कार स्वीफ्ट डिजायर कैसरबाग रोड पर खड़ी करके अपने घर गए थे। जिसके बाद उनके पड़ोसी ने बताया कि उनकी कार में किसी ने आग लगा दी। जिसपर से तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी की गई जिसमें आरोपी आदित्य पिता रवि गावडे को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला गया।