पिपरई: इमलिया गांव में जमीनी विवाद में हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या
पिपरई थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में एक 65 साल के बुजुर्ग की सोते समय एक युवक ने हत्या कर दी। सुबह करीब 4:00 बजे अपने घर पर सो रहे बुजुर्ग पर युवक ने कुल्हाड़ी से बाहर किया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिवार के अन्य लोग जागे तब तक आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।