प्रतापगढ़: मांधाता विकासखंड में आयोजित बीडीसी सदस्यों की बैठक में विधायक जीत लाल पटेल पहुंचे, इलाके के विकास पर दिया जोर
मांधाता विकासखंड में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आयोजित बीडीसी सदस्यों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल पहुंचे। वीडियो और ब्लॉक प्रमुख ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत कार्रवाई शुरू हुई। जिसमें पुरानी कार्रवाई के बारे में ब्लॉक प्रमुख द्वारा अवगत कराया गया और नई कार्य योजना के बारे में भी बीडीसी सदस्यों ने प्रस्ताव दिया।